Breaking
Fri. Dec 5th, 2025

अंको की जगह मिलेगा ग्रेड,पीजी के प्रथम सेमेस्टर में नए नियमों में होगा मूल्यांकन

संवाददाता /मोनिका ठाकुर

हिमाचल प्रदेश:हिमाचल प्रदेश विवि में सत्र 2022-23 में पीजी कोर्स में लागू क्रेडिट सिस्टम प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को इस बार प्रथम सेमेस्टर से अंकों की जगह ग्रेड मिलेगा।

विवि के 2022-23 में लागू पीजी रेगुलेशन के अनुसार ही सीजीपीए और ग्रेड प्वाइंट के हिसाब से मूल्यांकन होगा। इसके अनुसार ही परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार किए हैं। नई शिक्षा नीति के लिए अनियार्य किए गए क्रेडिट सिस्टम की आवश्यकता और बीते सत्र में विवि की नैक टीम की ओर से किए गए दौरे के मद्देनजर विवि ने पीजी कोर्स में क्रेडिट सिस्टम को लागू कर दिया था। 19 फरवरी के बाद शुरू होने वाली होने वाली पीजी डिग्री, डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाओं में क्रेडिट सिस्टम के अनुरूप ही प्रश्नपत्र आएंगे।

इसके अनुसार ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
95 फीसदी अंक पर मिलेगा ग्रेड प्वाइंट दस
शिमला। क्रेडिट सिस्टम में मूल्यांकन प्रक्रिया में पीजी के विद्यार्थियों को 95 अंक अर्जित करने पर दस ग्रेड प्वाइंट और एस प्लस लेटर ग्रेड मिलेगा। 90 से 95 तक 9.5 ग्रेड प्वाइंट, एस लेटर ग्रेड, 85 से 90 अंक पर 9.0 ग्रेड प्वाइंट, 9.0 लेटर ग्रेड और ओ प्लस लेटर ग्रेड मिलेगा। 80 से 85 अंक लेने पर छात्र को 8.5 लेटर ग्रेड ओ प्लस लेटर ग्रेड मिलेगा। 75 से 80 तक 8.0 ग्रेड प्वाइंट, ओ लेटर ग्रेड मिलेगा। 70 से 75 फीसदी अंक लेने वाले को 7.5 ग्रेड प्वाइंट ए प्लस प्लस लेटर ग्रेड विषय में मिलेगा। वहीं विषय में 40 फीसदी से कम अंक लेने पर लेटर ग्रेड प्वाइंट जीरो और एफ यानि फेल लेटर ग्रेड मिलेगा।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *