Breaking
Thu. Jun 18th, 2026

रामपुर बुशहर में बाइक और कार की टक्कर, 18 वर्षीय युवक की मौत।

संवाददाता / मोनिका ठाकुर

रामपुर बुशहर के पाठबांगला मैदान में कॉलेज गेट के पास रात करीब 11:30 बजे बाइक और कार की टक्कर हुई। मिली जानकारी के मुताबिक जिसमें 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


बाइक HP06B-3768 में दो युवक सवार थे। बाइक चालक सतपाल उर्फ़ बिल्लू उम्र 23 वर्ष पुत्र स्वर्गीय टाकू राम निवासी वार्ड नंबर 2 चूहाबाग डाकघर खनेरी तहसील रामपुर जिला शिमला और आर्यन उम्र 18 वर्ष पुत्र संगत राम वीपीओ किरटी तहसील कुमारसैन जिला शिमला हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाली गाड़ी फॉर्च्यूनर HP06B-0013 में एक व्यक्ति सवार था जिसकी पहचान इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी सियोगी उम्र 53 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी कोशघर डाकघर मझेवली तहसील रामपुर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *