Breaking
Fri. Dec 5th, 2025

रस्साकसी प्रतियोगिता में महिला मंडल ज्यूरी क्यार ने झटका प्रथम स्थान

संवाददाता / मोनिका ठाकुर

रामपुर बुशहर: ज्यूरी के कोटला मैदान में नव युवक मंडल बठारा द्वारा खेल प्रतियोगिता करवाई गई।

यह प्रतियोगिता स्वर्गीय श्री दिलीप नेगी की याद में हर वर्ष करवाई जाती है। इस प्रतियोगिता में महिला मंडल रस्साकसी, युवक मंडल वॉलीबॉल का आयोजन किया गया। महिला मंडल रस्साकसी में महिला मंडल ज्यूरी क्यार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही महिला मंडल गानवी द्वितीय स्थान पर रहा। बता दे की ज्यूरी क्यार महिला मंडल पिछले कुछ समय मे ही अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।

फाग मेले में हिमाचल की परंपरा को पेश करके 108 महिला मंडल में से ज्यूरी क्यार की महिला मंडल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ज्यूरी क्यार की महिला मंडल में प्रधान राजकांता भारद्वाज, रस्साकसी की कप्तान कमला सुनेल, विनोद कुमारी, किरण टोलटा, सीमा टोलटा,पुष्पा देवी, रंभा सुनेल, रंजना और रोनिका नेगी आठ महिलाओं ने भाग लिया।


नव युवक मंडल बठारा के प्रधान अजय धीमान ने जानकारी देते हुए कहा कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टंडी प्रथम रहा तो वहीं द्वितीय स्थान पर मुनीश रहा। वहीं महिला मंडल रसाकसी में कुल सात महिला मंडल ने भाग लिया और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 18टीमों ने भाग लिया।समापन समारोह में जीता सिंह चौहान (founder mission hariyali) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *