Breaking
Fri. Dec 5th, 2025

43 वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा सिविक कार्यक्रम एक्शन के द्वारा करवाई गई खेल प्रतियोगिता

संवाददाता / मोनिका ठाकुर

43 वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत 15 और 16 मार्च को वॉलीबॉल और बैडमिंटन की खेल प्रतियोगिता करवाई गई।

इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यअतिथि 43 वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस के उप सेनानी कृष्णा रजत द्वारा किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में नमज्ञ, टाशीगंग,खाब, हांगो,नाकों और लियो ने भाग लिया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लियो गांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और दूसरा स्थान नमज्ञ गांव ने प्राप्त किया और वही बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिंगल प्रतिभागी नमज्ञा गांव प्रथम रहा और खाब गांव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ पवन कुमार सिंह,उप सेनानी प्रकाश भंडारी, सहायक सेनानी सुप्रीत रेड्डी, चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधान नमज्ञा बलदेव सिंह नेगी,ग्राम प्रधान लियो नमग्याल कुमार, ग्राम प्रधान हांगों देव सिंह नेगी और 6 टीमों के साथ स्थानीय लोग मौजूद रहे।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *