Breaking
Thu. Jun 18th, 2026

चैत्र नवरात्रों के दौरान भव्य रूप से सजा मां का दरबार पिछले 3 दिनों से पंजाब के कारीगर मंदिर की कर रहे सजावट।

संवाददाता / प्रदीप चंदेल
बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में कल से माताजी के चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं ।पंजाब की समाज सेवी संस्था के द्वारा माता के दरबार की भव्य सजावट की गई है।नवविवाहित दुल्हन की तरह माता का दरबार सजाया जा रहा है।माताजी के चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक चलेंगे जिसमें पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली यूपी बिहार और अन्य प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचेंगे।मेला के दृष्टिगत प्रशासन पुलिस के द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं अन्य विभागों के द्वारा भी विद्युत पेयजल लोक निर्माण विभाग स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी तैयारियां पूर्ण की जा रही है।

ताकि श्रद्धालुओं को माता के दरबार में नवरात्रों के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत ना आए
अतिरिक्त मेला मंदिर अधिकारी विकास वर्मा का कहना है कि माता के दरबार में मंदिर न्यास के द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा पुख्ता व्यवस्था की जा रही है और मंदिर की भव्य सजावट पंजाब खन्ना के श्रद्धालुओं के द्वारा की गई है मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए इसके लिए मंदिर में मंदिर क्षेत्र में पुलिस बल होमगार्ड के जवान एवं मंदिर के अंदर भूत पूर्व सैनिक, भी तैनात रहेंगे ताकि श्रद्धालुओं को लाइनों में माता के दर्शन करवाए जा सके।
कुल मिलाकर चैत्र मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सभी विभागों के द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *