Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में लगभग ₹16 करोड़ की लागत से तैयार किया गया माताजी का स्वर्ग गुंबद बनकर तैयार हो चुका है।

संवाददाता / प्रदीप चंदेल
बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में लगभग ₹16 करोड़ की लागत से तैयार किया गया माताजी का स्वर्ग गुंबद बनकर तैयार हो चुका है।और विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना हवन यज्ञ के बाद पुजारियों ने यह कार्य पूर्ण किया


इसके पश्चात अब गुंबद के आसपास लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा।मंदिर के अंदर लगाए गए सोने के गुंबद दूर-दूर तक उसके सजावट का दृश्य श्रद्धालुओं को खूब भा रहा है
स्थानीय पुजारी राकेश गौतम ने बताया कि गुजरात और राजस्थान से आए कारीगरों ने बहुत ही बढ़िया ढंग से इसका कार्य किया। दिन रात मेहनत करके माताजी के गुंबद को त्यार किया है तांबे के ऊपर बखूबी तरीके से सोना चढ़ाया गया है ।


उन्होंने बताया कि समय समय पर समाजसेवी संस्थाओं के लोग माता के दरबार में विकास कार्य करते रहे हैं उसी में से यह एक बड़ा कार्य है जो विधिवत रूप से संपन्न हो गया है।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *