ब्यूरो शिमला / संजय सिंह
रामपुर बुशहर : शाह गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, उनके आदर्शों पर चलने की सीख दी। महिला मंडल और गांव के बच्चो ने अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम की पेशकश दी।
कार्यक्रम मे फूंजा पंचयात प्रधान शशि ज़िंटा दरोहा ने बतौर मुख्य अथिति के रूप मे शिरकत की भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार दलित और भीम आर्मी एकता मिशन अध्यक्ष रामपुर बुशहर बलबीर सिंह वर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से बताया तथा भारतीय संविधान के बारे में आमजन को जानकारी दी गई. कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों ने हिस्सा लिया।युवक मंडल द्वारा उपस्थित सभी लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए युवक मंडल और महिला मंडल शाह 3 और ग्राम सुधार कमेटी ने अपना भरपूर सहयोग दिया। युवक मंडल शाह के सभी सदस्यों ने इस सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
युवक मंडल शाह 3 द्वारा धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132 वी जयंती।



